cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। आज दोपहर नगर के बाहरी इलाके में नहर के पास बसी हरिजन कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने घर में अंदर लेटा था तभी तीन शराबी आये और घर के भीतर घुस कर पहले उसे जमकर गरियाया और गाली देने से जब उसने मना किया जो लाठी डंडों से उसका सिर फोड़ दिया।
हरिजन कॉलोनी निवासी कैलाश नारायण पुत्र अवध किशोर ने आज कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह आज दोपहर लगभग डेढ बजे वह घर के अंदर लेटा था तभी अनिलकुमार पुत्र श्यामू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घर के अंदर आकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उन्हें गालियां देने से रोका गया तो उन्होंने लाठी डंडों से मार कर उसका सिर फोड़ दिया।

Leave a Reply