उरई। ऐतिहासिक माहिल तालाब की सफाई के लिए 12 जून को सुबह 7 बजे से जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देशन में अभियान शुरू होगा। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी श्रमदान करेंगे।
माहिल तालाब की स्थिति लंबे समय से सफाई न होने की वजह से फिर से बदहाल हो गई थी। जिसकी शिकायत आसपास के वाशिंदों और समाजसेवियों ने जिलाधिकारी से की। इसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी संदीप कौर ने 12 जून को माहिल तालाब की सफाई के अभियान की रूपरेखा घोषित कर दी है। अभियान सुबह 7 बजे शुरू होगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को निर्धारित समय पर सफाई कर्मचारियों व उपकरणों के साथ तालाब पर उपस्थित होने को कहा है। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी उनके द्वारा माहिल तालाब पर उक्त तिथि व समय पर उपस्थित होकर सफाई में सहभागिता करने की अपील की है।







Leave a Reply