cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुठौंद-उरई। कस्बे में अवैध रूप से सीमेंट को अनलोड कर रहे ट्रक को पकड़कर बिरला सीमेंट के रिटेलर ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
कस्बे में बिरला सीमेंट के एक मात्र रिटेलर जयदीप सिंह भदौरिया हैं। उन्होंने बताया कि गत् 6 जून को उन्होंने कंपनी से 400 बोरी सीमेंट मंगाई थी। 9 जून को सुबह ट्रक संख्या यूपी 79 टी 0702 सीमेंट लेकर उनकी दुकान पर खड़ा हो गया। लेकिन ट्रक में 400 की बजाय 800 बोरियां थी। जब ट्रक चालक ने 400 बोरी सीमेंट उनके गोदाम पर अनलोड कर दी और रवाना होने लगा तो उन्होंने पूंछा कि शेष सीमेंट कहा जा रहा है। ट्रक चालक ने इस पर जालौन के स्टाॅकिस्ट के पास 400 बची बोरियां ले जाने की बात कही। लेकिन उन्हें संदेह हो गया, जिसकी वजह से उन्होंने ट्रक का पीछा कर लिया। ट्रक जालौन जाने की बजाय कस्बे के ही भोले सोनी के यहां रुक गया। ड्राइवर उनके यहां जब सीमेंट उतरवाने लगा तो उन्होंने ट्रक पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक वे थाने लाये और ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दे दी। जयदीप सिंह भदौरिया के मुताबिक ट्रक चालक के पास जालौन के स्टाॅकिस्ट के यहां माल उतारने की बिल्टी थी। लेकिन कुठौंद में अनधिकृत व्यक्ति के यहां ट्रक उतारने का षणयंत्र उसने किया जो कि अमानत में खयानत है। कुठौंद पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply