उरई। ग्रामोद्योग मंडल की रामनगर स्थित जगह पर जबरन कब्जा करने को लेकर दबंग के खिलाफ संस्था के प्रबंधक वीरेश कुमार पटेल ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है।
कानपुर के ग्रामोद्योग मंडल ने उरई मे रामनगर में एक समय अपना वृहद कारखाना स्थापित किया था। जिसके तहत काफी जगह संस्था ने ले रखी थी। बाद में विवादों के चलते संस्था में बिखराव हो गया। संस्था के कारखाना भवन में एक विवाह घर वर्तमान में चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लगभग एक एकड़ संस्था की जगह रोड किनारे खाली पड़ी है। वीरेश कुमार पटेल का आरोप है कि रामनगर के ही समरजीत सिंह ने इसमें ढाई हजार वर्ग फीट एरिया में बांस के टटटर लगाकर टीनशेड कब्जा करने की नियत से डाल लिया। उन्होंने 4 जून को सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नही किया। जिससे शह पाकर समरजीत सिंह ने उस पर अवैध निर्माण शुरू करा दिया। वीरेश पटेल ने आज संस्था की परिसंपत्ति को बचाने के लिए जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट व कोतवाली पुलिस को कार्रवाई कर अनधिकृत कब्जा रोकने के निर्देश दिये हैं।






Leave a Reply