जालौन-उरई। भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल ने गरीब मजदूर परिवारों को सस्ता राशन न मिलने की शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग की साजिश से भुखमरी का सामना करने के बावजूद गरीब मजदूर परिवारों के नाम फीड नही हो पा रहे जिसके कारण कोटेदार उनको सस्ते मूल्य पर गल्ला व अन्य सामग्री नही दे रहे। ज्ञापन में आधार कार्ड बनाने के लिए 50 रुपये की अवैध वसूली सहित कई और शिकायतें भी की। फूल सिंह, अब्दुल रहमान सहित लगभग एक दर्जन लोग ज्ञापन देने वालों में शामिल थे।






Leave a Reply