0 प्रधानमंत्री के स्टार्टअप से प्रेरणा लेकर शुरू किया आॅन लाइन शाॅपिंग सेंटर
उरई। उम्र जमाने की रफ्तार के साथ चलने में बाधक नही बन सकती। बशर्ते उमंग और जज्बा इंसान के अंदर हो। इस बात को चरितार्थ करके दिखाया सेवा निवृत्त बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम पाण्डेय ने। श्री पाण्डेय ने हाईटेक युग में किराना, फर्नीचर व इलेक्ट्राॅनिक आइटम सहित सभी जरूरत के सामान की आॅनलाइन शाॅपिंग का एक कामयाब केंद्र शहर में स्थापित करके लोगों को अचरज में डाल दिया।
सीताराम पाण्डेय के पुत्र पीयूष पाण्डेय ने बताया कि उनका पी एण्ड पी प्लाजा उनके पिता के सोच की देन है। उनके पिता शुरू से ही प्रयोगधर्मी रहे हैं जिससे उन्होंने सरकारी नौकरी में भी कई अभिनव पहल करके शिक्षा विभाग में मील के पत्थर गाड़े। उम्र दराज हो जाने के बावजूद उनकी रचनाधर्मिता मंद नही हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इण्डिया स्टार्टअप के स्लोगन से प्रेरणा लेने के बाद आॅन लाइन शाॅपिंग केंद्र शुरू करने का बीड़ा उठाया। लोग दाल, चावल, चीनी, हल्दी, मिर्च, धनिया, साबुन, तेल, बाबा रामदेव के उत्पाद, फर्नीचर और इलेक्ट्राॅनिक आइटम तक जरूरत के हर सामान के लिए पी एण्ड पी की वेबसाइट www.AapnaA22shope.com पर आर्डर के लिए क्लिक करते हैं और सामान उन्हें घर पर मुहैया हो जाता है।
बाजार जाने की जहमत उठाये बिना जरूरत का सामान मंगा लेने का तरीका मिल जाने से लोग काफी सहूलियत महसूस कर रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ ही दिनों की शुरूआत में पी एण्ड पी प्लाजा ने भारी लोकप्रियता जुटा ली है। बुजुर्ग होते हुए भी सीताराम पाण्डेय अपनी अभिनव पहल के कारण युवाओं के लिए रोल माॅडल बन गये हैं।






Leave a Reply