10orai01उरई। आग बरसाती भीषण गर्मी में फर्राटेदार वाहन से गुजरते हुए भी शरीर जलने लगता है। इसके बावजूद यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस चैराहों पर मुस्तैदी से ड्यूटी संभाल रही है तो अधिकारियों को भी उन्हें सलाम करने का मन क्यो न हो।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने इसी जज्बे के साथ शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस के जवानों को पुलिस कार्यालय में धूप से बचाव के लिए कैप बांटी। साथ-साथ ओआरएस पैकेट व पानी के लिए मिल्टन वाॅटल दी। उन्होनंे ट्रैफिक पुलिस की कर्तव्य परायणता की सराहना करते हुए कहा कि वे पारदर्शी तरीके से चुनौतीपूर्ण स्थितियों में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगे तो समाज का दिल जीतने व गरिमापूर्ण स्थान बनाने में उन्हें जो कामयाबी मिलेगी वह कितनी भी दौलत से ज्यादा बड़ी होगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply