10orai02उरई। सड़क हादसों में मौत का सिलसिला अचानक तेजी से बढ़ गया है। गुरुवार को देर रात राठ रोड पर एक और युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई।
सड़क पर दौड़ते वाहनों की बढ़ती तादाद, अतिक्रमण और औचित्यहीन डिवाइडरों के कारण सकरी होती सड़कें, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की उमंग और नशे की तरंग इन सबके कोलाज ने मौत के आंकड़ों में हादसों से होने वाली मौतों की संख्या को सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। राठ रोड ओवर ब्रिज पर देर रात कुछ इसी तरह के कारणों के चलते आॅटो और बाइक में भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार इंदिरा नगर निवासी नीरज बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद नीरज को जिला अस्पताल में लाया गया। चोंटें अधिक और सांघातिक होने की वजह से डाॅक्टर के अथक प्रयास के बावजूद नीरज को बचाया नही जा सका।
उधर जिला परिषद तिराहें पर तेज रफ्तार डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह थी कि डम्पर के करीब से कोई दूसरा वाहन नही गुजर रहा था। अलबत्ता डम्पर के तेजी से पलटने की वजह से चालक व क्लीनर घायल हो गये।

Leave a Reply