konch1कोंच-उरई। बस्ती टोपोर के बीच बन रही बिजली की एलटी लाइन के एक पोल पर चढ कर मजदूर काम कर रहा था, अचानक पोल बीच से टूट कर गिरा जिससे उस पर चढा मजदूर नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। आनन फानन उसे कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि किसी प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार के मातहत उक्त मजदूर काम कर रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती के निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बन रही बस्ती टोपोर एलटी लाइन के एक खंभे पर एक मजदूर सुनील कुमार (45) पुत्र प्रतापसिंह राजपूत निवासी छोटी बंधौली थाना चिकासी जिला हमीरपुर चढा काम कर रहा था। अचानक ही उक्त सीमेंट का पोल बीच से टूट कर गिरा जिससे उक्त मजदूर सीसी रोड पर आकर गिरा। आनन फानन उसे कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि किसी प्राइवेट कंपनी का ठेकेदार श्रीराम सोनी पुत्र नाथूराम सोनी निवासी उरई उक्त लाइन बनवा रहा है।

Leave a Reply