konch2कोंच-उरई। आज सुबह लौना नाका स्थित सैयद बाबा के मजार के पास अज्ञात वृद्घ का शव बरामद हुआ है। समझा जा रहा है कि वृद्घ संभवत वहां चबूतरे पर लेटा होगा और रात में करवट बदलने के साथ नीचे आ गिरा जिससे किसी नाजुक जगह पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लौना बाले सैयद के पास किसी वृद्ध का शव पड़ा है। दरोगा जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें लगभग बासठ वर्षीय वृद्ध की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। बताया गया है कि उक्त वृद्घ इधर उधर भीख मांग कर पेट भरता था और रात में सैयद बाबा के पास बरगद के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर सो जाता था। बीती रात वह किसी वक्त चबूतरे के नीचे आ गिरा जिससे उसकी नाक में गहरी चोट लगी और अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।

Leave a Reply