cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जरा में बीस वर्षीय युवक ने पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक का नाम दीपू पुत्र भादौनाथ बताया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जरा में सपेरा विरादरी के कुछ लोग डेरा डाले हैं। बीती रात्रि उनके परिवार का ही एक लड़का दीपू (20) बाहर से आया था, बताते हैं कि रात में उसका परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ जिसमें मृतक के चरित्र को लेकर कोई बात कह दी गई जो उसे नागवार गुजरी और आत्मग्लानि में उसने खुदकुशी का रास्ता अख्तियार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसाद यह लोग मूलतरू औरैया जनपद के थाना फफूंद क्षेत्र के रहने बाले हैं और तकरीबन डेढ साल से जरा में डेरा डाले हुए थे।

Leave a Reply