जालौन-उरई। ग्राम सिकरी राजा में तीन युवकों ने एक महिला की घर में घुसकर पिटाई कर दी। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
उक्त ग्राम निवासी रेशमा पत्नी गुडडू अपने घर में सफाई कर रही थी। उसी समय गांव के ही इशाक, अजरूददीन और कल्लू आये जो पहले से उससे नाराज थे। उन्होंने रेशमा को भददी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो तीनों उसे पीटने में जुट गये। रेशमा ने कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर दे दी है।






Leave a Reply