जालौन-उरई। तहसील से बाइक चोरी चली गई। निवर्तमान एसपी बबलू कुमार ने बाइक चोर गिरोह की मुश्कें कसने का अभियान चला दिया था जिससे बाइक स्वामियों को काफी राहत हो गई थी। लेकिन अब बाइक चोरों के दिन लगता है फिर बहुर गये हैं।
शुक्रवार को गढ़गुवां निवासी त्रिभुवन सिंह किसी काम से तहसील आये थे। वे बाइक बाहर खड़ी करके तहसील के भीतर चले गये और जब लौटकर आये तो बाइक गायब मिली। माथा पीटने के बाद त्रिभुवन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।






Leave a Reply