उरई। लोक जनशक्ति पार्टी के बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद मणि त्रिपाठी ने कोंच बस स्टैण्ड के पीछे नया पाठक पुरा निवासी आकाश यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है।
कार्यभार संभालने के बाद आकाश यादव ने बताया कि वे हर गांव, मोहल्ले में पार्टी की इकाईयां स्थापित कर संगठन का सघन विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास जीतने के लिए संगठन जन समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुददे पर आंदोलन की रणनीति अपनायेगा।
आकाश यादव ने यह भी बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के नेतृत्व में 1 जुलाई से रथ यात्रा निकाली जायेगी। जिसकी शुरूआत झांसी से की जायेगी। पूरे प्रदेश का भ्रमण करते हुए रथ यात्रा का समापन 30 अगस्त को चित्रकूट में किया जायेगा। जिले में रथ यात्रा का दो दिवसीय पड़ाव 5 से 7 जुलाई के बीच होने की संभावना है।






Leave a Reply