0 हरिद्वार की किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटी भाकियू
कोंच-उरई। किसान समस्याओं को लेकर जोरदारी के साथ पैरोकारी करने वाले संगठन भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग करते हुये कहा है कि सूखा और अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों के लिये आने बाली खरीफ की फसल बड़ी उम्मीद है लेकिन किसानों को समय से बीज उपलब्ध नहीं होना एक बड़ी समस्या भी है। भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों की अन्य समस्याओं के साथ यह बात भी प्रकाश में आई है कि यदि गोदामों पर समय से बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी जाये तो किसान अपनी फसल भी समय से बो सकेंगे। पंचायत में हरिद्वार में 16 से 18 जून तक होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
गल्ला मंडी कोंच में आहूत भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने कहा कि ग्राम दिरावटी में जैविक कलस्तर एक व दो किसान सहायक शरद की देखरेख में चल रहा है जिसमें किसानों का जबर्दस्त ढंग से उत्पीडन किया जा रहा है। खाते में पैसा डालने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मामले की जांच कराने और दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही किये जाने की मांग की है। किसानों की सुविधा के लिये भूमि संरक्षण विभाग द्वारा रामगंगा कमांड परियोजनांतर्गत बनवाई जाने वाली नालियां ग्राम चमरसेना में उल्टी अर्थात् ढलान की ओर बनाई जा रही हैं जिससे पानी की निकासी हो पाना असंभव है, जांच कराई जाये। किसानों ने यह भी मांग की है कि तहसील क्षेत्र की समस्त सहकारी समितियों के किसानों को उनकी बीमा प्रीमियम के आधार पर बीमा क्लेम दिलाया जाये। ग्राम फुलैला में गोविंदराम तथा गुरावती में चेतनदास के दरबाजे पर पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत हैंडपंप लगवाये जायें। इसके अलावा कोंच बदहाल स्थिति में पहुंच चुके उरई रोड के निर्माण की भी मांग उठाई गई। इन मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान बलरामसिंह लंबरदार, राजवीर सिंह जादौन, ब्रजेश राजपूत, चतुरसिंह पटेल, श्यामसुंदर कुंवरपुरा, रामप्रताप घमूरी, रामकुमार खरूसा, रामलखन इटा, डॉ. परमेश्वरी दयाल, चंद्रपाल भदारी, शंभूदयाल, कौशल कुशवाहा, अशोक पटेल, वीरेन्द्रसिंह फुलैला, विजयसिंह, शिवराज मुखिया, मथुराप्रसाद पटेल, वीरेन्द्रशाह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।






Leave a Reply