0 मामला नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाने का
0 भगाई गई लड़की गुजरात से बरामद, आरोपी भी पकड़ा गया
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। पिछले दिनों ग्राम पनयारा से बहला फुसला कर अगवा की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया है। भगाने बाला आरोपी भी गिरफ्त में आ गया है जिसे पुलिस ने रेप की धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया है। बताया गया है कि अगवा करने वाला रिश्ते में लड़की का ममेरा भाई लगता है।
घटनाक्रम के मुताबिक गुजरी 24 मई को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनयारा निवासी एक नाबालिग लड़की को उसके ही मोंठ के एक रिश्तेदार लड़के द्वारा बहला फुसला कर अगवा कर लिया गया था। उक्त घटना की सूचना लड़की के पिता ने उसी दिन कोतवाली पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने 27 मई में उक्त मामला भादंवि की धाराओं 363, 366 में दर्ज किया था और लड़की की खोजबीन शुरू कर दी थी। मामले की जांच कर रहे दरोगा जयवीर सिंह को खबर मिली कि लड़की को अगवा कर गुजरात ले जाया गया है तो उन्होंने सिपाही खुर्शीद को साथ लेकर वहां जाकर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश जब मारी तो लड़की और आरोपी दोनों ही उनकी गिरफ्त में आ गये। यहां लड़की का मेडिकल परीक्षण कराये जाने पर उसके साथ रेप की भी पुष्टि हुई लिहाजा आज मुकदमा तरमीम कर भादंवि की धारा 376 बढाई गई है, साथ ही पॉक्सो एक्ट भी आयद कर आरोपी आदर्श उर्फ बॉबी श्रीवास्तव पुत्र सुनील कुमार निवासी मोंठ जिला झांसी को जेल भेज दिया गया है।
इंसेट में-
क्या पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिये पैसा खाया था..?
अगवा की गई नाबालिग लड़की तो पुलिस ने बरामद कर बाकई काबिले तारीफ काम किया है और आरोपी को जेल की सैर भी कराई गई है, लेकिन यहां चर्चा जोरों पर है कि आरोपी को बचाने के लिये पुलिस ने पैसा लिया था। आरोपी आदर्श की मां यहां कोतवाली के बाहर चिल्ला चिल्ला कर कह रही है कि आदर्श को बचाने के नाम पर उससे पैसा भी लिया गया और बेटे को जेल भी भेज दिया है, यह कहां का न्याय है। उसने बताया है कि उससे सत्ताईस हजार रुपया लिया गया है, चूंकि वह गरीब है और उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी लिहाजा उसे अपनी कुछ जायदाद बेच कर यह रकम जुटानी पड़ी है। उसका यह भी कहना है कि वह इस मामले को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के यहां न्याय मांगने जरूर जायेगी। यहां बड़ा सवाल यह है कि आदर्श की मां को किसने उसका बेटा छूटने के सब्ज बाग दिखाये और किस अधिकारी ने पैसा लिया या कोई बीच बाला खा गया, यह जांच का बिषय है।

Leave a Reply