0 पेशबंदी में आरोपी ही उल्टी शिकायत कर गया कोतवाली में
konch1कोंच-उरई। बीते रोज उरई रोड स्थित हरिजन कॉलोनी में एक व्यक्ति की कतिपय लोगों ने सरियों से खोपड़ी खोल दी और पेशबंदी में उल्टी शिकायत कोतवाली में कर गया। मामला उधारी का पैसा है जिसे नहीं मांगने की धमकी देने तीन लोग आये और तब बात बनती नहीं दिखी तो उधारदाता की खोपड़ी ही खोल दी।
जूली पत्नी अनिलकुमार निवासी हरिजन कॉलौनी उरई रोड कोंच ने आज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि 9 जून की रात्रि तकरीबन आठ बजे उसका पति अनिलकुमार पुत्र श्यामू कुशवाहा अपने घर में लेटा था तभी पड़ोस का रहने बाला कैलाश पुत्र अवधकिशोर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर के भीतर आया और धमकी दी कि अगर उधार दिया गया अस्सी हजार रुपया मांगा तो खैर नहीं है। उसके पति अनिल ने कहा कि जब रुपया उधार दिया है तो वह मांगेगा क्यों नहीं। इस पर उक्त कैलाश ने अपने साथियों के साथ मिल कर सरियों से उसके पति पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी खोपड़ी खोल दी। उसका पति लहूलुीान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मदद के लिये चिल्लाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। हमलावर धमकी देते हुये वहां से भाग गये। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व कैलाश भी कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे गया था जिसमें उसने शराब के नशे में धुत अनिल कुशवाहा पर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिल उसे पीटने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply