0 रात भर गश्त करती है कसाई मंडी के संदिग्ध इलाकों में
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोंच की कसाईमंडी में अबैध रूप से व्यापक पैमाने पर होने वाली पशु कटान की खबरों को प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान में लेकर यहां डेढ सेक्शन पीएसी की तैनाती की है। सुरही चैकी में डेरा डाले यह पीएसी कसाईमंडी के उन संदिग्ध इलाकों जहां से पशु कटान की खबरें मिल रही थीं, रात भर गश्त कर रही है जिससे मांस माफियाओं के हौसले पस्त हैं।
बीफ की तस्करी के लिये कुख्यात रहे कोंच में आजकल व्यापक पैमाने पर गोकशी की खबरें निकल कर आ रहीं हैं। आराजी लेन के कई घरों के अलावा दूर दराज एकांत के खेतों से लेकर कतिपय और भी मोहल्लों में घरों में कटान होने की शिकायतें पुलिस को भी मिल रहीं हैं जिन पर संज्ञान लेकर पुलिस ने दबिशें भी मारी थीं लेकिन सफलता नहीं मिल पाने के कारण मांस माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। 6 जून की आधी रात को मिली एक सूचना पर सीओ की अगुवाई में कोतवाली पुलिस भारी फोर्स के साथ कसाईमंडी में दबिशें देती रही लेकिन सटीक स्पॉट मालूम नहीं होने के कारण उसकी दो घंटे की मशक्कत बेकार साबित हुई। इन खबरों को अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिन पर प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मिली जानकारी में बताया गया है कि पुलिस कप्तान एके त्रिपाठी ने कोंच में डेढ सेक्शन पीएसी की तैनाती की है। उक्त टुकड़ी कसाईमंडी क्षेत्र में लगने बाली खेड़ा चैकी में डेरा डाले है और रोज ही उन इलाकों में गश्त कर रही है जहां गोवंश कटान होने का संदेह किया जा रहा है। पीएसी की गश्त के बाद बीफ माफियाओं के हौसले पस्त हैं और फिलहाल कटान की घटनाओं में कमी के संकेत मिले हैं।

Leave a Reply