0 अनिल माहेश्वरी को सौंपी गई जिले की बागडोर
11orai01उरई। छोटे दुकानदारों की रोजी बचाने के लिए राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने आॅन लाइन ट्रेडिंग के खिलाफ जोरदार मुहिम छेड़ने की घोषणा की है। संगठन की जिला इकाई के गठन के बाद पत्रकार वार्ता में इसके प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने यह ऐलान किया।
शहर के जानेमाने युवा व्यवसायी मनीष अग्रवाल के हाथ में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन की प्रदेश इकाई की बागडोर आने के बाद व्यापारियों के अनेक संगठनों के बीच यह संगठन जुझारू तेवर दिखाने की वजह से रातोंरात सर्वोपरि प्रमुखता प्राप्त करने में सफल हो गया है। मनीष अग्रवाल ने कहा कि आॅन लाइन टेªडिंग में सरकार को कोई राजस्व नही मिलता। साथ ही ग्राहकों के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है क्योंकि आॅनलाइन बिक्री होने वाले सामान की गुणवत्ता अक्सर खराब होती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सामने जोरदारी से मुददा उठाया था। जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने 15 प्रतिशत टैक्स आॅन लाइन व्यापार पर लगाने का आश्वासन दिया था। हालांकि बाद में केवल पांच प्रतिशत टैक्स लगाया गया। लेकिन संगठन के प्रयास से हम शुरूआत करा सके हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर हमारी कोशिश सरकार पर आॅन लाइन ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत कर वसूली के लिए प्रभावी दबाव बनाने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर महीने राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के साथ वार्ता आयोजित करने का आश्वासन दिया है। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा।
मनीष अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने विधान परिषद में व्यापारियों के लिए भी शिक्षकों की तरह पृथक निर्वाचन का प्रस्ताव दिया है। ताकि विधायी प्रक्रिया में हिस्सेदार बनकर व्यापारी अपने हितों की सुरक्षा कर सकें। इस मांग के लिए संगठन द्वारा जोरदार पैरवी की जायेगी।
शुरूआत में युद्धवीर कंथरिया ने संगठन और मनीष अग्रवाल का परिचय कराया। मनीष अग्रवाल ने इस दौरान जिला इकाई का अध्यक्ष तपे-तपाये व्यापारी नेता अनिल माहेश्वरी को बनाने की घोषणा की। युवा शाखा का अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को बनाया गया। अनिल माहेश्वरी ने कहा कि अतिक्रमण सहित किसी भी कार्रवाई में व्यापारियों के उत्पीड़न को बर्दास्त नही किया जायेगा। इस तरह के किसी भी मामले में वे अपने इतिहास के अनुरूप जोरदार संघर्ष करेंगे। जिला इकाई के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष प्रभात रूसिया, दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज टिकरया का भी सम्मान किया गया।

Leave a Reply