11orai02उरई। दतिया स्थित पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए कार से जा रहे शहर के प्रतिष्ठित घरों के चार युवकों की झांसी जिले में मोठ के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई जिससे आज यहां मातमी माहौल रहा। नगर के सभी मेडिकल स्टोर और सर्राफा बाजार घटना की वजह से बंद रहे।
उक्त युवक इंडिका कार यूपी 92 एन 7402 से पीतांबरा पीठ के लिए निकले उक्त कार अंकित पुत्र प्रदीप गहोई चला रहा था। मोंठ थाना क्षेत्र में बम्हरौली के पास कार पलट कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बजरंग दल का कार्यकर्ता शैलेंद्र राजावत पुत्र जितेंद्र राजावत हाल मुकाम मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थाई निवासी हरौली माधौगढ़, अंकित पुत्र प्रदीप गहोई, आयुष पुत्र इंदल माहेश्वरी और सोनू पुरवार पुत्र राकेश पुरवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इनका एक साथी अंकित पुत्र श्रीकृष्ण गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह खबर शहर में आते ही हाहाकार मच गया। इंदल माहेश्वरी सर्राफा व्यापारी हैं। इस कारण पूरा सर्राफा बाजार तत्काल बंद कर दिया गया। सोनू के पिता राकेश पुरवार का जाना माना मेडिकल स्टोर है जिसको देखते हुए नगर की सारी दवा की दुकाने भी बंद कर दी गईं। शैलेंद्र का शव अंतिम संस्कार के लिए उसके गांव हरौली ले जाया गया है। उधर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने आज अपने कार्यक्रम के बाद दो मिनट का सामूहिक मौन धारण कर दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply