महेबा-उरई। सूखे की वजह से जनजीवन अफरा-तफरी का शिकार है। एक ओर रोजी रोटी की व्यवस्था न होने के कारण तेजी से हो रहा पलायन दूसरी ओर पानी का जबर्दस्त संकट। ऐसे में जागरूक प्रधान अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी मुस्तैदी से आगे आकर उदाहरण स्थापित कर रहे हैं।
ब्लाॅक क्षेत्र के मलथुआ गांव के प्रधान राजीव कुमार का नाम इन प्रधानों में सर्वोपरि है। शासन और जिलाधिकारी के जल संरक्षण के कामों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के आवाहन से प्रेरित होकर उन्होंने गांव में एक बड़े तालाब की खुदाई का बीड़ा उठाया है। इसमें 70 मजदूरों को काम दिया गया है। मजदूरों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी हैं।
प्रधान का यह कदम पलायन की रोकथाम में बेहद कारगर साबित हो रहा है। प्रधान ने बताया कि एक हफ्ते तक यह कार्य जारी रहेगा। तब तक इतनी बड़ी संख्या में मजदूरों को काम मिलना डूबते को तिनके का सहारा की तरह परोपकारी उपक्रम माना जा रहा है। तालाब खुद जाने से गांव वालों को आशा है कि जल संचय में इसके जरिये एक बड़ा योगदान होगा। जो आने वाले समय में भूमिगत् जल की गिरावट को थामने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।






Leave a Reply