cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जनता दल यू की मासिक बैठक शनिवार को सर्वोदय इंटर काॅलेज में युवा जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार राजपूत और संचालन ओमप्रकाश साहू ने किया।
बैठक में सदस्यता अभियान पर प्रमुखता से विचार हुआ। मुख्य अतिथि शैलेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पदाधिकारी घर-घर जाकर प्रारंभिक सदस्यों की भर्ती करें। उन्होंने कहा कि कालपी तहसील क्षेत्र में सदस्य बनाने का कार्य वे स्वयं करेंगे।
कोंच तहसील के साथ-साथ माधौगढ़ क्षेत्र की भी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी जिले के प्रमुख महासचिव अशोक कुमार निरंजन को दी गई है। जबकि ओमप्रकाश साहू को जालौन नगर क्षेत्र में सदस्य भर्ती का कार्य सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष संतोष राजपूत उरई तहसील में सदस्यता अभियान की देखरेख करेंगे जिसमें उनका सहयोग जिला सचिव नरेंद्र महाराज द्वारा किया जायेगा। डकोर ब्लाॅक के नव नियुक्त अध्यक्ष आनंद तिवारी ने ब्लाॅक क्षेत्र के प्रत्येक गांव में घर-घर जाकर सदस्य बनाने का संकल्प घोषित किया। बैठक में वासुदेव यादव, मानसिंह अध्यापक, पुष्पेंद्र ऐरी, महेंद्र सोनी, नरेश यादव, रुद्र प्रताप सिंह, एनुल आब्दीन, परमात्मा शरण, चतुर सिंह, केके स्वर्णकार, विकास पटेल, अजय राठौर, नरेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेशीय नेता आमीन खां मुख्यरूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply