उरई। युवक ने आर्थिक तंगी के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना आटा थाने के अकबरपुर इटौरा गांव की है। मृतक रोहित दोहरे पुत्र सुरेश दोहरे आर्थिक तंगी के चलते कई दिनों से बेहद परेशान था। इसके कारण घर में आये दिन कलह भी होता रहता था। इसी मानसिक प्रताड़ना की चुभन के कारण उसने अपने घर में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसका शव लटका देखा तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी थाने को दी गई। आटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a Reply