0 बाल एवं युवा रंगकर्मियों को प्रोत्साहित करने पहुंच रहे हैं सामाजिक और राजनैतिक लोग
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। विविध कलाओं का गुलदस्ता कार्यशालाओं में सजाने का काम किया जाता है। यहां पर प्रतिभाओं को गढने का काम बखूबी किया जाता है। यह बात सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी ने कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में चल रही ग्रीष्मकालीन निःशुल्क कार्यशाला/समर कैम्प में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों एवं युवाओं के बीच बोलते हुये कही। उन्होंने कहा कि नई पीढी को व्यवहारिक व सृजनात्मक कार्य अवश्य करना चाहिये। दर्पण संस्था द्वारा यह कार्य बखूबी किया जा रहा है। निरूशुल्क कार्यशालाध् समर कैम्प में पहुंचे मदर्स प्राईड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आनंद पांडे ने कहा अभिनय व्यक्तित्व की श्रेष्ठ पहचान है। नाटक में कला की विभिन्न बिधाओं का समागम है। इसलिए नाट्य विधा सीखना जरूरी है। संग्रह अमीन निर्भय यादव ने कहा कि दर्पण की निःशुल्क कार्यशाला संस्कारं का उद्गम बन गयी है। पत्रकार जितेन्द्र सोनी, शैलेन्द्र पटैरिया ने बच्चों को पत्रकारिता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, तनु अग्रवाल, नेहा राठौर, मुकेश रायकवार, देवेन्द्र, ऋषि झा, सुमित झा, शिवाली दुवे, शिवम झा, ऋतिक याज्ञिक, महक, पलक, ईसा, विनय, हिमानी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply