कोंच-उरई। तहसील कोंच में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो राजेन्द्रकुमार दूरवार एवं श्रीमती सीमा दूरवार निवासी हरदोई गुर्जर के पुत्र चंद्रमणि दूरवार द्वारा वर्ष 2015 एनडीए ऑल इंडिया की परीक्षा में 372वीं रेंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। चंद्रमणि के मुताबिक उसने अपने दादा ब्रजकिशोर दूरवार एवं मानवेन्द्रसिंह तोमर की प्रेरणा से एनडीए की तैयारी का विकल्प चुना था। उसकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर हरदोई के बाद आगे की शिक्षा बघेल एजूकेशन सेंटर उरई तथा माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल सरोजिनी नगर लखनऊ से बर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा ससम्मान उत्तीर्ण की है। एनडीए की परीक्षा में भी पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है।






Leave a Reply