उरई। कोतवाली के नजदीक रात में चोरों ने एक घर में गहनों और तमाम सामान पर हाथ साफ कर दिया।
गोपालगंज में कृष्णा टाकीज के पास वाली गली में शेर मोहम्मद का घर है। इसी घर में बाहर के कमरे में उनकी लड़की ब्यूटी पार्लर चलाती है। अज्ञात चोर शटर तोड़कर पार्लर में घुस गये और उन्होने तमाम सामान उठा लिया। इसके बाद उन्होंने घर के भीतर घुसकर लड़की के गहने उठा लिये, जिनकी कीमत 90 हजार रुपये होने का अनुमान बताया गया है।
सुबह चोरी का पता चलने पर शेर मोहम्मद ने कोतवाली में वारदात की जानकारी दी। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी हुई है।






Leave a Reply