उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से भेंट करके नगरीय निकाय की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण हेतु शिक्षकों की बीएलओ और पर्यवेक्षक के रूप में डयूटी लगाने पर विरोध जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट और मुख्य सचिव पहले ही शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न कराने का आदेश जारी कर चुके हैं। फिर भी उन पर बेजा डयूटियां थोपी जा रही हैं। इस अन्याय को रोका जाना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियास मंसूरी, जिला महामंत्री अरुण पांचाल, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, आॅडीटर सुरेश वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, ब्लाॅक अध्यक्ष जालौन बृजेश श्रीवास्तव और ब्लाॅक मंत्री नदीगांव अरविंद स्वर्णकार मौजूद रहे।






Leave a Reply