cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। 11 जून को मुसमरिया में रोड निर्माण करा रहे ठेकेदार के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना को लेकर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न करने के विरोध में उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ठेकेदार कल्याण समिति के नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि आटा चुर्खी रोड से मुसमरिया मार्ग तक आशीष बाजपेयी द्वारा रोड निर्माण कराया जा रहा है जिसमें किसी ने अनिमितता की कोई शिकायत नही की है। इसके बावजूद टेªलर दिखाकर आशीष बाजपेयी से वसूली करने के लिए गांव के दबंग करन सिंह के लड़के ने 11 जून को अपने दरवाजे पर उनके साथ मारपीट की और 60 हजार रुपये व गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। ठेकेदार ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी फोन पर तत्काल डीएम और एसपी को दी। जिन्होंने ठेकेदार से सहानुभूति जताई। इसके बावजूद चुर्खी पुलिस ने ठेकेदार द्वारा दी गई एफआईआर पर आज तक दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया है।
ठेकेदार कल्याण समिति के नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन ने ठेकेदारों की जायज सुरक्षा और संरक्षण न किया तो विकास कार्य होने मुस्किल हो जायेंगे। उन्होंने उक्त घटना में गंभीर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply