cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक अशफाक उल्ला इंटर काॅलेज में संगीता कटियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मीना वर्मा, अंजना सविता, मंजू वर्मा, गीतांजलि, निर्मला, शांति देवी, रामसखी, हेमलता पटेल, अनीता गोयल, रागिनी वर्मा, राजेश्वरी, राबिया आदि उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मंजू वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते आईसीडीएस के बजट में कटौती कर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के साथ धोखा किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री के अखबारों में छपे बयान से जो झलक मिली है उससे जाहिर होता है कि मोदी सरकार आईसीडीएस को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि वेदांता को इस सरकार ने 20 हजार, 495 करोड़ रुपये की टैक्स छूट देकर मेहनतकश जनता के खजाने की लूट की है। साथ ही वेदांता की सहयोगी कंपनी को आंगनवाड़ी बनाने का ठेका दे दिया है। आंगनवाड़ी केंद्र का नाम बदलकर नंद घर किया जा रहा है। आडंबर की आड़ में आंगनवाड़ी कर्मियों के अस्तित्व पर कुठाराघात सहन नही किया जायेगा।
अध्यक्षीय भाषण में संगीता कटियार ने बताया कि आंगनवाड़ी कैडर के नाम बदले जाने की कोशिशे तेज हैं। इन षणयंत्रों के खिलाफ 11 जुलाई को कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की राष्ट्रीय हड़ताल होगी। जिसमें उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील की।

Leave a Reply