उरई। शिक्षक अब बीएलओ डयूटी के खिलाफ भड़के हुए हैं। मिडडे मील के बाद उन्होंने इस मुददे पर फिर नया मोर्चा खोल दिया है। स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे लेकर जमकर आग उगली गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक रामराजा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक सरकार के बंधुआ मजदूर नही हैं। उनकी सेवा शर्ताें के बारे में अदालत ने जो फैसला दिया है उसी के मुताबिक उनसे काम लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बेगार में उलझाये रहने की वजह से ही शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि शिक्षकों को लगन के साथ बच्चों को पढ़ाने दिया जाये। अगर उन्हें अपने मूल कर्तव्य के निर्वाह से विरत करने की कोशिश की गई तो शिक्षक अभिभावकों और बच्चों के हित में शासन प्रशासन की ईंट से ईंट बजाने मे कसर नही छोड़ेगें। बैठक में जिलामंत्री संजय दुबे, हरीसिंह राजपूत, अनुराग मिश्रा, नरेश निरंजन, युद्धवीर कंथरिया, जगत निरंजन, राजेश शुक्ला, ब्रजेद्र राजपूत, राममोहन बाजपेयी, सोम त्रिपाठी, अजय कुमार, अरुण निरंजन, अरविंद बड़े राजा, अरविंद श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, दिनेश नामदेव, प्रेमचंद्र निरंजन, कृष्णकांत बाजपेयी, रामसनेही राजपूत आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply