उरई। मंडलायुक्त के. राममोहन राव 18 जून को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। सुबह 10.30 बजे इस दिन सबसे पहले वे कोंच ब्लाॅक में पहुंचेंगे और तीन-चार गांवों में पेयजल, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम व विकास कार्यों को टटोलेंगे।
दूसरे चरण में उनका 2.30 बजे से जालौन ब्लाॅक में तूफानी दौरे का कार्यक्रम है। इस ब्लाॅक के भी तीन-चार गांवों में वे उक्त योजनाओं और कार्यक्रमों का सैम्पल सर्वे करेंगे। साथ ही कम से कम दो कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे जिला मुख्यालय पर आकर वे जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। उमस भरी गर्मी में पैनी निगाह वाले मंडलायुक्त के दौरे से जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की नींद अभी से उड़ गई है। मंडलायुक्त के दौरे को कठिन परीक्षा का अवसर मानने की वजह से जिले के अधिकारी पूरी मशक्कत के साथ उनके सवालों का जबाब देने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं।







Leave a Reply