cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। बंुदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने किसानों की समस्याओं को लेकर कर्ज माफी सहित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रद्युम्न दीक्षित के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मंगलवार को हंगामा करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया है कि सूखे के कारण किसान कराह रहा है लेकिन उसका अस्तित्व बचाने के लिए न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार कोई सार्थक कदम उठा रही है।
प्रद्युम्न दीक्षित ने उपजिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में किसानों की ठोस मदद के लिए उनके सभी कर्जे माफ करने, निजी नलकूपों के विद्युत बिल माफ करने, उनके लिए खाद्यान्न और कैरोसिन की निःशुल्क व्यवस्था करने आदि मांगे की हैं। प्रदर्शन में उनके अलावा पूरन सिंह जाटव, कुलदीप सिंह, पीयूष शिवहरे, राहुल गुप्ता, शाहरुख कुरैशी, अशोक परिहार, ऋषभ गुप्ता, विजय कुमार, सत्यम, आयुष, लखन, प्रखर, रोहित, नितिन, अरुण कुमार, शिवा आदि शामिल थे।

Leave a Reply