जालौन-उरई। नगरीय क्षेत्र में दलित बस्तियों की महिलाओं को आशा बहू के रूप में नियुक्त करने के लिए मंगलवार को हुई साक्षात्कार की प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। उधर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि अगर लेन-देन की शिकायत मिली तो नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त कर नये सिरे से साक्षात्कार कराये जायेंगे।
कस्बे के मोहल्ला खटीकान, जोशियाना, कछोरन, तोपखाना, फर्दनवीस, काशीनाथ, खंडेराव, सहावनाका और कंजर बस्ती में आशा बहुओं की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार चल रहा है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीएम और नोडल अधिकारी डाॅ. सर्वेश कुमार जब साक्षात्कार ले रहे थे उस समय मौके पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रक्रिया के नाम पर खानापूरी की जा रही है। अभ्यर्थियों से चयन के लिए 10 से 11 हजार रुपये मांगे गये थे। जिनके पैसे पहुंच जायेंगे उन्ही का चयन होगा। हालांकि उप मुख्य चिकित्साधिकारी ने इस आरोप से इंकार किया। उन्होंने कहा कि 29 आवेदन आये हैं जिनमें से कुछ आवेदन अभ्यर्थी दलित बस्ती की न होने की वजह से खारिज कर दिये गये। शेष में से चयन मानकों के आधार पर किया जायेगा।







Leave a Reply