जालौन-उरई। ब्लाॅक प्राथमिक शिक्षक संघ ने उपजिलाधिकारी की नामौजूदगी में तहसीलदार को शिक्षको को बीएलओ डयूटी से हटाने के लिए ज्ञापन दिया। इसके पहले उन्होंने तहसील में धरना प्रदर्शन भी किया।
ब्लाॅक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र में नेतृत्व में तहसीलदार से मिले प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उनसे बीएलओ डयूटी कराना हाईकोर्ट और राज्य सरकार के आदेशों की अवहेलना है। तहसीलदार ने प्रतिनिधि मंडल को महिला शिक्षक व एकल विद्यालयों केे अध्यापकों को इस डयूटी से अलग करने का आश्वासन दिया।
उधर संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप पांडेय से भी मिला। प्रतिनिधि मंडलों ने ब्लाॅक के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। बीएसए ने सभी समस्यायें सहानुभूति पूर्वक निस्तारित करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद्र श्रीवास्तव, देवेंद द्विवेदी, ओमनारायण दीक्षित, राजेंद्र सिंह, कुबेरनाथ गौतम आदि मौजूद थे।







Leave a Reply