उरई। जिले में सौर ऊर्जा से संचालित 25 हैंडपंप लगाये जायेंगे। सौर ऊर्जा से चलने वाले हैंडपंप जिले में पहली बार लगाये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने इसकी जानकारी दी। हैंडपंप को चलाने के लिए बाहरी ऊर्जा की कोई जरूरत नही पड़ती। हाथ से मशक्कत करके हैंडपंप से पानी भरा जाता है। सोलर एनर्जी का इस्तेमार हैंडपंप में किसके लिए किया जायेगा इसकी जानकारी खुद जिलाधिकारी को भी नही है। लेकिन अंदाजा यह है कि सोलर हैंडपंपों में हाथ से हैंडल खीचने की जरूरत नही होगी। इन हैंडपंपों में कम पावर के समरसेविल के जरिये सोलर एनर्जी से पानी निकलेगा। जिससे लोग सुविधा जनक ढंग से पानी भर सकेंगे।







Leave a Reply