cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जिले में अज्ञात शव मिलने के मामले पिछले कुछ दिनों से बढ़ गये हैं। जालौन क्षेत्र में भी आज एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। जिसकी शिनाख्त नही हो पा रही है।
जालौन बंगरा मार्ग पर सुढ़ार व माइनर के बीच में हाईटेंशन लाइन के खंभे के नीचे पड़े उक्त शव में महिला पेंट शर्ट पहने हुए थी। उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नही मिल पा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति कमजोर थी। अंदाजा यह है कि रात में सड़क पर घूमते समय कोई अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारता हुआ चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply