उरई। किसान महासभा के प्रांतीय नेता राजीव कुशवाहा और जिलाध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने संयुक्त बयान में केंद्र व राज्य सरकार को किसान, नौजवान और छात्र विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सैकड़ों किसान इनकी नीतियों की वजह से आत्महत्यायें कर चुके हैं।
किसान नेताओं ने बताया कि मोदी सरकार और अखिलेश सरकार मिलकर समाज को बांटने का खेल खेल रहे हैं। जिससे शोषित वर्ग के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लामबंदी न हो पाये।
उन्होंने कहा कि इस तरह के सवालों और किसानों के पूरी तरह से कर्ज माफी को लेकर 22 जून को किसान महासभा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने मेहनतकश तबके से इसमें शामिल होकर प्रदर्शन को कामयाब बनाने की अपील की।







Leave a Reply