15orai06उरई। 21 जून को होने जा रहे योग दिवस के प्रोटोकोल के अंतर्गत डीवीसी के प्रांगण में प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे से योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ योग शिक्षक महेंद्र विक्रम सिंह 42 प्रकल्पों के साथ योग के आसनों का अभ्यास करा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग का किसी धर्म विशेष से कोई संबंध नही है। निरोगी जीवन के लिए 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष के वृद्ध तक योग कर सकते हैं। उन्होंने 21 जून को योग दिवस के अवसर पर लोगों से डीवीसी प्रांगण, माहिल तालाब, टाउन हाल, उदिशा पार्क, रामकुंड आदि स्थलों पर बिछावन लेकर योग कक्षा में सपरिवार शामिल होने की अपील की।
महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रोटोकोल शिविर में एनसीसी कैडिट मुख्यरूप से भाग ले रहे हैं। जो कैडेट विशेष उत्साह के साथ इसमें प्रतिभाग कर रहे उनमें अभिषेक, दीपशिखा, शिवानी, स्मृति कुमारी, अनुराधा, अंजलि, हेमा, राशि गुप्ता, अनुराग गौर, ज्योति, पूजा, सान्या गुप्ता, शिवा कुशवाहा, अतुल, रेनु तिवारी, प्राची, अंकित, मनीष, आशीष, कपिल, हेमंत, हिमांशु, कंचन, विकास विशेष हैं।

Leave a Reply