15orai05उरई। लाल झंडें लहराते हुए मिडडे मील रसोइयों ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हंगामी प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
मिडडे मील रसोइयों को पिछले एक साल से मानदेय नही मिला। जिसके कारण आज वे सड़कों पर उतर आईं। कमलेश, गीता, मिथलेश, सरोज आदि मिडडे मील रसोइयां यूनियन की नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कहा कि उनके मानदेय का भुगतान सीधे उनके खाते में पहुंचाने का प्रावधान किया जाये। जिससे उनका शोषण बंद हो सके।
मिडडे मील रसोइयां यूनियन की नेता गीता ने कहा कि हम अपनी उन सहेलियों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं जिन्हें मनमाने तरीके से हटा दिया गया है। भविष्य में इस तरह की तानाशाही रोकने के लिए नवीनीकरण की व्यवस्था बंद होनी चाहिए। साथ ही इस शर्त को भी हटाना जाना चाहिए कि जब तक स्कूल में रसोइये के बच्चे पढ़ रहे होंगे तभी तक उसकी नियुक्ति रहेगी। उन्होंने कहा कि मिडडे मील रसोइया मेहनतकश तबका है। शासन और प्रशासन को उनकी समस्याओं का निराकरण पूरी सहानुभूति के साथ प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए।

Leave a Reply