conch7
कोंच। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के प्रबंधक/ उपाध्यक्ष विजयकृष्ण निरंजन जो ‘नन्नाÓ के नाम से विख्यात थे, ने आज सुबह अंतिम सांस ली और इस नश्वर जगत से कूच कर गये। वे कुछ दिनों से बीमार थे। आज उनके पैतृक गांव सिमिरिया में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ‘नन्नाÓ इस महाविद्यालय के स्थापना काल से ही लगातार प्रबंधक पद पर चुनाव जीतते रहे हैं और महाविद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन पर महाविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें भावपूर्ण श्रद्घासुमन अर्पित करते हुये श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, डॉ. सुरेन्द्रसिंह, डॉ. जयशंकर तिवारी, डॉ. विजय विक्रम सिंह, प्रो. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. भूपेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. स्वराज्यमणि, सुनील निरंजन, ब्रजेन्द्र मिश्रा, नरेश दुवे, पर्वतसिंह, राकेश गौतम, अभिषेक रिछारिया, राजेश अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। महाविद्यालय के आजीवन अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित, मंत्री ओमशंकर अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया, सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, केशव बबेले, प्रभूदयाल गौतम आदि ने भी नन्ना के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply