conch8
कोंच। आज दोपहर कोंच में जमकर पानी बरसा जिससे मौसम ने यकायक अपना रुख नरम करते हुये ठंडक पैदा कर दी और आसमान से बरसती आग के कारण तप रहे लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि केवल आधे घंटे ही बारिश का दौर चला लेकिन तनती धरती पर मानसून की इन पहली बूंदों ने मौसम सुहाना कर दिया। लोग घरों से बाहर निकल कर बारिश का मजा लेते देखे गये, बच्चों ने भी खूब मस्ती की। इस साल की गरमी ने लोगों को काफी रुलाया है, ऊपर से बत्ती की आंखमिचौनी भी आग में घी का काम करती रही। यहां वहां कई जगह बारिश की खबरें सुन कर यहां के लोग भी ऊपर बाले से ‘अब तो पानी बरसा दोÓ की गुहार लगा रहे थे। आज शायद उस ऊपर बाले ने पुकार सुन ली और दोपहर बाद पानी की ऐसी झड़ी लगाई कि नालियां उफना गई और मौसम सुहाना हो गया। लोगों को मानसून की इस पहली बारिश ने काफी सुकून पहुंचाया है।

Leave a Reply