cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। उरई विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में रुचि नही ले रहे। गत् दिनों बीआरसी तहसील उरई में आहूत बैठक में कई बीएलओ पहुंचे तक नही। उप निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षाधिकारी डकोर, खंड विकास अधिकारी डकोर और अधिशाषी अभियंता जल निगम को एक कड़ी चिटठी भेजी है।
इसमें आनंद कुमार ने अवगत कराया है कि 18 जून को प्रातः 9.30 बजे से तुलसीधाम में बीएलओ का एक सम्मेलन पुनः बुलाया गया है। इस बैठक में उक्त अधिकारी सभी बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इसमें उनका प्रशिक्षण होगा और रजिस्ट्रेशन संबंधी फार्म उनको फिर से दिये जायेंगे।
आनंद कुमार ने इसके साथ यह भी कहा है कि उक्त अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ बीएलओ से कहें कि वे 18 जून के पहले रजिस्ट्रेशन संबंधी अपना डाटा तहसील के बीआरसी में जमा करा दें तांकि चुनाव आयोग को सूचना भेजी जा सके।

Leave a Reply