उरई। उद्योग बंधु की मासिक बैठक 24 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में अपरान्ह 12.00 बजे से आहूत की गई है। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र ने सभी गैर सरकारी सदस्यों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हों तांकि उनकी समस्याओं का निस्तारण हो सके। बैठक में उनके अलावा बैंकर्स, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, यूपीएसआईडीसी के अभियंता और बिजली विभाग के अभियंता प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।







Leave a Reply