cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नाॅन प्रैक्टिसिंग एलाउंस की मांग को लेकर जिले में गुरुवार को सभी पशु चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे। स्थिति को देखने के लिए जब इस संवाददाता ने सदर पशु चिकित्सालय का भ्रमण किया तो उसे अवकाश के बावजूद पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. एसपी सिंह अपनी सीट पर विराजमान मिले।
हालांकि डाॅ. एसपी सिंह काम नही कर रहे थे। लेकिन किसी मवेशी पालक को बैरंग वापस जाने नही दिया जा रहा था। सभी बीमार मवेशियों की चिकित्सा अस्पताल में चल रही थी। इस सिलसिले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उन्हें इंजेक्शन लगाते देखे गये। जब उनसे पूंछा गया कि क्या उनको इंजेक्शन लगाने का कोई प्रशिक्षण मिला है तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने इंकार कर दिया।
इतना ही नही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही अपने मन से पशु पालक को दवाएं दे रहे थे। पशु चिकित्साधिकारी के अलावा फार्मासिस्ट भी अस्पताल में मूक दर्शक बने रहकर मौजूद थे। हड़ताल में भी पशु पालकों के प्रति उनके सेवाभाव की वजह वे मुद्राएं दिखी जिन्हें अस्पताल के अंदर ही अनधिकृत रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा वसूला जा रहा था। जानकारों ने बताया कि अस्पताल बंद होते समय डाॅक्टर साहब, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच आनुपातिक तरीके से दिन भर की इस कमाई की बंदर बाट रोज की तरह होगी।

Leave a Reply