17orai02उरई। आधार कार्ड बनाने के लिए 15 जुलाई की डैड लाइन तय की गई है। जो लोग इस दौरान तक आधार कार्ड नही बनवा सकेंगे उन्हें पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं से हाथ धोना पड़ सकता है।
विकास भवन में शुक्रवार को आधार कार्ड बनाने के एजेंडे पर बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह और अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने विभिन्न ब्लाॅकों में आधार कार्ड बनाने के लिए अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों से बात की। मुख्य विकास अधिकारी ने उनसे कहा कि वे खंड विकास अधिकारी और एपीओ से संपर्क करके ब्लाॅक वार तैयार किये गये रोस्टर को प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों पर वे ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित करें जिनमें सभी छूटे हुए लोगों के आधार कार्ड बनाकर तैयार कर दिये जायें। उन्होंने कहा कि जो कंपनी तय तिथियों में शिविर नही लगायेगी उसे ब्लैक लिस्टिड कर दिया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि उरई व कालपी तहसीलों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। छूटे हुए लोग इनमें पहुंचकर आधार कार्ड बनवा लें जिससे उनको किसी सरकारी योजना से वंचित न होना पड़े। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा पीसी चंद्रौल और ई. गवर्नेंस के जिला प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply