cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के पास लल्लूराम अग्रवाल के मकान के सामने जल संस्थान की लापरवाही के कारण दूषित नाली की गंदगी युक्त पानी नागरिकों को सप्लाई किया जा रहा है। पेयजल की लाइन में बहुत बड़ा लीकेज है जहां से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी नाली में बह जाता है और इसी लीकेज से नागरिकों को दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे गंभीर बीमारियां फैलने की आशंकाए बलवती होती जा रही हैं। इस संबंध में जल संस्थान को अवगत कराया जा चुका है फिर भी आज तक लीकेज बंद नहीं हो सका और नागरिक दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

Leave a Reply