cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गैस सिलेंडर के भभक उठने से दंपत्ति सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिनौरा में प्रमोद यादव (28वर्ष) की पत्नी मंजू यादव (23वर्ष) गैस चूल्हे में घर में चाय बना रही थीं। अचानक सिलेंडर लीक होने से तेजी से गैस चूल्हा भभक उठा। जिसकी चपेट में आकर उनके कपड़े जलने लगे। चीख पुकार सुनकर प्रमोद व पड़ोस की एक महिला हूंका देवी (55वर्ष) दौड़कर मंजू के पास पहुंचे। उसकी आग बुझाने की जददोजहद में प्रमोद व हूंका देवी भी लपटों में घिर गये। बाद में तीनों को गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply