उरई। खराब टेबिल फैन ठीक करते समय करंट लग जाने से युवक की मौत हो गई। घटना माधौगढ़ थाने के गांव गढ़ा रामपुरा की है। लल्लू राम (28वर्ष) पुत्र जियालाल के घर का टेबिल फैन खराब हो गया था। वह उसे सुधारने बैठ गया जबकि पंखे का प्लग लगा हुआ था। अचानक पंखे में करंट उतर आया। जिससे उसे इतना जोरदार झटका लगा कि वह अचेत होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तो डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






Leave a Reply