उरई। रंगदारी न देने पर युवक को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल युवक ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर में काशीराम कालोनी पुलिस की वजह से मवालियों का अडडा बनती जा रही है। गरीबों के लिए मायावती सरकार के समय बनाई गई इस सुव्यवस्थित कालोनी में उसी समय सुरक्षा के लिहाज से चैकी स्थापित कर दी गई थी। लेकिन यह चैकी शरीफ परिवारों का संरक्षण करने की बजाय असामाजिक तत्वों को पोसने का काम ऊपरी कमाई के लिए करने लगी जिससे काशीराम कालोनी का माहौल इस समय काफी खराब हो चुका है। आये दिन लूटपाट और मारपीट की घटनाएं यहां आम बात हो गई हैं। इसी कड़ी में पीयूष कुमार (35वर्ष) ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को जब वह बाजार जा रहा था कृष्णकुमार व अरुण ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे पांच हजार रुपये रंगदारी के मांगे। जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो वे खूंखार हो गये और तमंचे की बट से उसे मारने लगे। उन्होंने उसे जमकर मारा जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीयूष का कहना है कि उक्त दोनों लोग रोजाना ऐसी गुण्डागर्दी करते हैं जिसकी जानकारी पुलिस को है पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जाती।






Leave a Reply