cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngगोहन-उरई। निःशुल्क खाद्यान्न वितरण और समाजवादी पैकेट उपलब्ध कराने की योजना से गरीबो का भले ही कोई भला नही हो रहा हो लेकिन कोटेदारों को जमकर चांदी काटने का मौका मिल गया है।
क्षेत्र के ग्राम गोराभूपका का कोटा इटवा में परशुराम कुशवाहा की दुकान में अटैच है। इस कोटा पर प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक से 20 रुपये और पात्र गृहस्थों से 25 रुपये भाड़े के बतौर खाद्यान्न देने में वसूले गये। जब कोटेदार परशुराम से इस बारे में बात की गई तो पहले तो उसने वसूली की बात नकारने की कोशिश की लेकिन इसके बाद वह बोला कि उसने चार हजार रुपया पूर्ति निरीक्षक आॅफिस में देकर भाड़ा वसूलने की अनुमति प्राप्त कर ली थी। इसलिए वसूली को लेकर उसे किसी का डर नही है।
उधर अब्दुल्लापुर में कोटेदार ने इस महीने न तो अंत्योदय कार्ड धारकों को और न ही पात्र गृहस्थियों को नियंत्रित मूल्य की चीनी बांटी। पूंछने पर कोटेदार ने बताया कि प्रधान ने जरूरतमंद बताकर एक ग्रामीण को 50 किलो और एक को 40 किलो चीनी दिला दी थी जिसके कारण वह आम कार्ड धारकों को चीनी नही बांट पाया। हालांकि बाद में डरकर कोटेदार ने कुछ कार्डधारकों को बुलवाया और उन्हें चीनी बांटते हुए फोटोग्राफी कराई तांकि जांच होने पर उसकी खाल बची रह सके।

Leave a Reply